सरपंच कत्ल मामले में सुखजिंद्र रंधावा का मजीठिया पर पलटवार

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 04:29 PM (IST)

चंडीगढ़: पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की तरफ से अकाली सरपंच के कत्ल मामले में लगाए गए आरोपों का जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने मुंह तोड़ जबाब दिया है। उन्होंने कहा कि मजीठिया को 'रंधावा फोबिया'हो गया है।

उनको तो लगता है कि मजीठिया यह सब कुछ खुद ही करवा रहा है क्योंकि उसके गैंग्स्टरों के साथ पुराने संबंध हैं। रंधावा ने कहा कि मजीठिया बादलों को खत्म करके अकाली दल पर काबिज होने की ताक में  है। तरनतारन में पूर्व सरपंच की हत्या की जांच सी.बी.आई. से कराने की मांग पर उन्होंने कहा कि अगर हर केस की जांच सी.बी.आई. ने करनी है तो पंजाब पुलिस की तो जरूरत ही नहीं। बता दें कि मजीठा के गांव उमरपुरा के अकाली सरपंच बाबा गुरदीप सिंह की गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था,जो गुरदीप सिंह पूर्व मंत्री मजीठिया का करीबी था। मजीठिया ने इस कत्लकांड के लिए जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा को आरोपी ठहराया था ।

swetha