सतलुज-यमुना लिंक नहर का निर्माण पंजाब के किसानों के लिए घातक: रंधावा

punjabkesari.in Thursday, Dec 27, 2018 - 11:20 PM (IST)

चंडीगढ़ (भुल्लर): पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने आज शिरोमणि अकाली दल लीडरशिप को चुनौती देते हुए कहा कि वह हरियाणा के वित्त मंत्री और पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त इंचार्ज कैप्टन अभिमन्यु के पंजाब विरोधी बयान का विरोध करके पंजाब और इसके लोगों के लिए अपनी भरोसेमंद योग्यता साबित करें। जिक्रयोग्य है कि कैप्टन अभिमन्यु ने अपने बयान में कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर प्रोजैक्ट हरियाणा की ओर से मुकम्मल किया जाएगा। 

कैप्टन अभिमन्यु के बयान को पंजाब के हितों का विरोधी करार देते हुए रंधावा ने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर प्रोजैक्ट पंजाब के कृषि क्षेत्र के लिए विनाशकारी सिद्ध होगा। 

Mohit