ग्रेवाल की गुरपतवंत पन्नू को चुनौती, अगर हिम्मत है तो पंजाब में आकर लड़ाई लड़े

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2020 - 10:56 AM (IST)

लुधियाना(हितेश): सिख फार जस्टिस द्वारा दी गई पंजाब बंद की काल फ्लॉप रहने के बाद भाजपा नेता सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल ने गुरपतवंत पन्नू को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो वहपंजाब आकर लड़ाई लड़े।

उन्होंने कहा कि पन्नू द्वारा पाक के इशारे पर पंजाब में आतंकवाद फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस एजैंडे को पूरा करने के लिए अब युवाओं को प्रलोभन दिया जा रहा है, लेकिन पन्नू को यह नहीं भूलना चाहिए कि मुगलों व अंग्रेजों के साथ लड़ाई में सबसे ज्यादा कुर्बानी पंजाबियों ने दी है।  

Vaneet