खतरे के निशान पर सुखना लेक का वाटर लेवल, महीने में दूसरी बार खोले Flood Gate

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 12:53 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा): शहर में रविवार को बारिश से सुखना लेक का वाटर लेवल एक बार फिर डेंजर मार्क के करीब पहुंच गया। इसके चलते प्रशासन को फ्लड गेट खोलना पड़ा।  वहीं, 1163 तक डेंजर मार्क माना जाता है।

प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि सुखना का वाटर लेवल डेंजर मार्क के करीब 1162.70 फुट पर पहुंच गया था। इसके बाद एहतिहात के तौर पर फ्लड गेट खोलना पड़ा। प्रशासन ने आसपास के एरिया को अलर्ट भी जारी किया गया।  प्रशासन के अनुसार रविवार को दोपहर बाद 3.10 बजे फ्लड गेट खोला गया। मोहाली और पटियाला के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया, ताकि पहले ही तैयारी रख सकें।

बता दें कि इससे पहले 17 जुलाई को भी फ्लड गेट को खोला गया था। उस समय वाटर लेवल 1162.45 पर पहुंच गया था। फ्लड गेट खोलने के दौरान मौके पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौजूद थे। ये सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कहा गया कि सुखना चौ के आसपास कोई न हो। इसके अलावा सुखना चौ पूरी तरह से साफ हो।


 

Content Writer

Vatika