CBI ने बादलों और भाजपा के दबाव में दी फाइल की क्लोजर रिपोर्ट : खैहरा

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2019 - 10:35 AM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा ने आरोप लगाया है कि सी.बी.आई. ने बेअदबी मामले की क्लोजर रिपोर्ट भाजपा और बादलों के दबाव में दायर की है।  खैहरा ने कहा कि साल के अंत में हरियाणा चुनाव में डेरा प्रेमियों की हिमायत लेने के मद्देनजर भाजपा डेरा नेताओं को खुश करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। 

उन्होंने कहा कि डी.आई.जी. रणजीत सिंह खटड़ा के नेतृत्व वाली एस.आई.टी. ने बेअदबी मामलों में डेरा प्रेमियों के शामिल होने संबंधी तथ्य जुटाए थे, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उन्हें बचाने की खातिर 2 मामलों की जांच सी.बी.आई. को सौंप दी थी। वह जानते थे कि उनकी पार्टी सत्ता में नहीं आएगी और विधानसभा चुनाव के नजदीक जाकर निर्णय लिया गया।

swetha