पुलिस उच्चाधिकारियों के खिलाफ लगे संगीन अपराधों की हो निष्पक्ष जांच: खैहरा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 09:36 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): आम आदमी पार्टी के विधायकों ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों के खिलाफ लगे संगीन अपराधों की निष्पक्ष जांच करवाने को लेकर मांग पत्र सौंपा। ‘आप’ विधायकों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा  ने कहा कि यह बदकिस्मती वाली बात है कि पुलिस के उच्च अधिकारियों और ड्रग तस्करों के बीच बने हुए गठजोड़ के पुख्ता सबूत सामने आने के बावजूद अमरेंद्र  सरकार उक्त दागी अधिकारियों का बचाव कर रही है। 

खैहरा ने कहा कि यह तथ्य सामने आया है कि तरनतारन में एस.एच.ओ. के तौर पर तैनाती के वक्त इंद्रजीत सिंह तत्कालीन एस.एस.पी. राजजीत सिंह को 10 से 12 लाख रुपए ड्रग मनी रिश्वत के तौर पर देता था जिस पैसे को राजजीत सिंह द्वारा विदेशों में जायदाद बनाने में लगाया गया है। इसी गठजोड़ की बदौलत कई लोगों को झूठे एन.डी.पी.एस. एक्ट मामलों में फंसाया गया और उन्हें छोडऩे के नाम पर मोटी रिश्वत हासिल की जाती रही। ‘आप’ विधायकों ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उच्चाधिकारियों की हिमायत के बिना ड्रग तस्करी संभव नहीं है। 

Vatika