उम्रकैद नहीं सज्जन कुमार को मिले फांसी की सजाःखैहरा

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 02:59 PM (IST)

जालंधरःहाईकोर्ट द्वारा 84 सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर 'आप' के बागी नेता तथा विधायक सुखपाल खैहरा ने कहा कि सिखों को इंसाफ के लिए 34 साल की लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है।

दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने 1984 के दंगों की पैरवी करने वाले वकील एच.एस. फलूका को बधाई देते कहा इंसाफ मिलने से लोगों में कानून के लिए विश्वास बढ़ गया है। पर ऐसे गंभीर आरोपों के लिए उम्रकैद नहीं बल्कि फांसी की सजा होनी चाहिए। खैहरा ने कहा कि1984 में बड़ी गिनती में सिखों का कत्ल किया गया था। इसमें शामिल सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।  

swetha