कैप्टन से शगुन लेने पर खैहरा ने घेरी ''आप'' विधायक

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 03:50 PM (IST)

चंडीगढ़ः आप की नविवाहित महिला विधायकों  बलजिंदर कौर और रूबी द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से शगुन लेने पर विरोध जताते हुए सुखपाल खैहरा ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कैप्टन से शगुन लेना 'आप' विधायकों के लिए शर्मनाक है। उन पर पर्चे दर्ज करवानों से ही आप विधायक शगुन लेनी चली गई।

 कैप्टन तो उनकी शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप तथा अकाली दल आपस में मिली हुई हैं तभी बलजिंदर कौर के विवाह में शामिल होने के लिए सुखबीर और मजीठिया पहुंचे थे। पं जाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह ईमानदार है तो बड़े बादल की तरह ही डी.जी.पी. को फोन करके अपनी गिरफ्तारी की पेशकश करें।  

swetha