खैहरा की कैप्टन से मांग-कैबिनेट आशु के खिलाफ करें कार्रवाई

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 01:16 PM (IST)

जालंधरःसी.एल.यू. मामले में पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र को सी.बी.आई. या पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जांच करवाने की मांग की है। खैहरा ने जालंधर के प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान  पंजाब कैबिनेट मंत्री भारत भूषण खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत पेश किए। उन्होंने कहा कि आशु की तरफ से डी.एस.पी. बलविंद्र सिंह सेखों को सरेआम धमकियां दी गई। डी.एस.पी. इस मामले में से पीछे हट जाए, नहीं तो बुरा हश्र होगा। 
 
उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने विधानसभा सैशन दौरान कहा था घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। पर  एक माह बीतने वाला है,फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।  डी. एस.पी. की तरफ से पंजाब के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता को भी दरखास्त दी गई थी, परन्तु कोई जांच नहीं की गई। दिनकर गुप्ता को कायर कहते हुए उन्होंने कहा कि यह कैसा डी.जी.पी. है, जो डी.एस.पी. की हिफाजत नहीं कर सकता। ऐसे भ्रष्टाचार नेता ही सरकार का खजाना खाली करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन से भारत भूषण से इस्तीफा लेकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। 

swetha