Lok Sabha Election 2019:बठिंडा से चुनाव लड़ेंगे खैहरा

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 04:29 PM (IST)

बठिंडा: पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस ने सुखपाल खैहरा को बठिंडा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया है। इससे पहले पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस ने लोकसभा मतदान के लिए 7 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इसमें मास्टर बलदेव सिंह को फरीदकोट और बीबी परजमीत कौर खालड़ा को खड़ूर साहिब से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

डा. धर्मवीर गांधी पटियाला से जबकि मनविन्दर सिंह फतेहगढ़ साहिब से पंजाब एकता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ेंगे। इसके इलावा बसपा की तरफ से विक्रम सिंह सोढी को श्री आनंदपुर साहिब, बलविन्दर सिंह को जालंधर से और चौधरी खुशी राम को होशियारपुर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। आर.एम.पी.आई. (इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी) गुरदासपुर से चुनाव लड़ेगी।  

swetha