पंजाब की अनदेखी कर रहे केजरीवाल अब उनकी नजर हरियाणा पर : खैहरा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 12:38 PM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): आम आदमी पार्टी से निलंबित विधायक सुखपाल खैहरा ने सुलह की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दिल्ली वालों ने दरवाजे बंद किए हैं और अब उनसे बिल्कुल भी बात करने नहीं जाएंगे। असली आम आदमी पार्टी उनकी ही है, क्योंकि वह ‘स्वराज’ के तहत चलते हुए जनता से ही निर्देश लेते हैं।

उन्होंने पुष्टि की कि उनका गुट एक-दो दिन के भीतर जिलास्तरीय पार्टी ढांचे का ऐलान करेगा। 30 जिलों के लिए एडहॉक प्रधान नियुक्त किए जाएंगे ताकि लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा किया जा सके। सहयोगी सांसद डा. धर्मवीर गांधी, लोक इंसाफ पार्टी व अन्य संगठनों के साथ मिलकर तलवंडी साबो से दिसम्बर में 8 दिन का पैदल मार्च शुरू किया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में कहा कि केजरीवाल पंजाब के मुद्दों को अनदेखा कर रहे हैं, क्योंकि अब उन्हें हरियाणा में चुनाव लडऩे हैं। अब एस.वाई.एल. का पानी भी केजरीवाल हरियाणा को लेकर देंगे और धुएं व प्रदूषण के लिए भी पंजाब को कोसा जाएगा।

Vatika