सुखपाल खैहरा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी!

punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 12:14 PM (IST)

पंजाब डेस्क : कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल हाईकोर्ट ने सुखपाल खैहरा को जमानत देने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुखपाल खैहरा ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी।

इसलिए अब सुखपाल खैहरा को ड्रग तस्करी मामले में कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सुखपाल खैरा के करीबी पी.एस.ओ. जोगा सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, जो भागने की फिराक में था। अब हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत न दिए जाने से सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News