सुखपाल खैहरा ने ''नवजोत सिद्धू'' को दी बधाई, Tweet कर कही ये बात

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 11:42 AM (IST)

चंडीगढ़: नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने पर आज विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की तरफ से उन्हें बधाई दी गई है। उन्होंने टवीट करते कहा है कि वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान बनने पर नवजोत सिंह सिद्धू का स्वागत करते हैं।

PunjabKesari

साथ ही सुखपाल खहरा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सिद्धू चीफ़ होने के नाते कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ आदरणीय ढंग के साथ अपने मसले सुलझाएंगे। इसके साथ ही एक बार फिर से कांग्रेस सरकार बनाने के लिए बेअदबी और बहबल कलां जैसे जलते मुद्दों को हल करेंगे। 

वहीं सुखपाल खहरा ने चारों कार्यकारी अध्यक्ष संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा का भी स्वागत किया और कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि वह पार्टी को और मज़बूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News