अदालत ने सुखपाल खैहरा को 7 दिनों के रिमांड पर भेजा, दिल्ली ले कर जायेगी ED

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 09:34 PM (IST)

चंडीगढ़ः सुखपाल सिंह खैहरा को कोर्ट ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। खैहरा को अब ई.डी. पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर जाएगी। बता दें कि सुखपाल खैहरा की मोहाली स्पैशल कोर्ट में पेशी थी। मामले की सुनवाई को लेकर वह कोर्ट में पेश हुए। आपको बता दें कि सुखपाल खैहरा को कल ई.डी. द्वारा गिरफ्तार किया गया था। खैहरा को मनी लांड्रिंग मामले में बयान दर्ज कराने के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया था। मनी लॉड्रिंग के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। सुखपाल सिंह खैहरा ई.डी. की कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में आ गए थे।

गौरतलब है कि कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा को मोहाली की कोर्ट में किया गया। गुरुवार को उन्हें पूछताछ के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 18 से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद ई.डी. ने 14 दिन का रिमांड मांगा था। इस मामले में सुनवाई चल रही है।

गौरतलब है कि सुखपाल सिंह खैहरा पूर्व विधायक हैं। वह कुछ समय पहले ही आम आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे, पिछले समय सुखपाल सिंह खैहरा ई.डी. की कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में आ गए थे।  बता दें कि सुखपाल सिंह खैहरा ने अपनी बेटी के विवाह के लिए इन डिजाइनरों से करीब 7-8 लाख रुपए के कपड़ों की खरीद की थी। खैहरा ने कहा कि पंजाब का ऐसा कौन सा परिवार है, जो अपने बच्चों खास तौर पर बेटी के विवाह पर खर्चा नहीं करता। हम चाहे कर्ज कर खर्चा करें, बच्चों के विवाह में हम कोई कमी नहीं छोड़ते। खैहरा ने कहा कि इस बात को इस तरह बना दिया गया, जैसे मैंने बहुत बड़ी मनी लांड्रिंग की है। खैहरा ने कहा कि यह पैसा मैंने अपने जालंधर के बैंक में से निकलवा कर दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News