बहबल इंसाफ मोर्चा पहुंचे सुखपाल खैहरा, विपक्ष पार्टियों पर निशाना साधते हुए कही ये बात

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 05:35 PM (IST)

कोटकपुरा (जगतार दुसांझ): इंसाफ मोर्चा के दौरान सुखपाल सिंह खैहरा भी शामिल हुए। इस दौरान खैहरा ने बेअदबी मामले को लेकर सीधे तौर पर बादलों पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल कहता है कि सिख पंथ का सरदार होना चाहिए। जब लोग विरोध करते हैं तब भी इन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास पूरे 5 साल थे, उन्होंने अपना धर्म नहीं अपनाया और आज कैप्टन अमरिंदर सिंह व अकाली दल  जीरो हो गए है।

इसके साथ ही खैहरा ने 'आप' सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 'आप' सरकार ने न्याय की मांग कर रहे सिखों की मांगों को भी नजरअंदाज किया है। 'आप' सरकार ने कहा था कि वे 24 घंटे के भीतर बेअदबी का न्याय करेंगे, लेकिन अब वह विफल हो गया है।  कुलतार संधवा ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया है, वह गुरुद्वारों में बेंच तोड़ना गलत कदम था।

लतीफपुर के बारे में बात करते हुए खैहरा ने कहा कि कल वह जालंधर में थे, आप सबने देखा कि कैसे लोगों के घर तोड़े गए हैं। बुलडोजर चलाए गए, ऐसा लगा मानो अमेरिका ने अफगानिस्तान पर बम गिरा दिया हो। उन्होंने कहा कि घर तोड़ना कोई समाधान नहीं है, यह सब करने से पहले उन्हें लोगों से बात करनी चाहिए थी और अब सरकार कह रही है कि उनके लिए घर बनाए जाएंगे। इंसाफ नाम की कोई चीज नहीं होती। यहां हक पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini