AAP मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर बोले Sukhpal Khaira, ‘जैसा बोओगे वैसा काटोगे’”
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 07:43 PM (IST)
जालंधर : 'आप' मंत्री संजीव अरोड़ा की ई.डी. द्वारा गिरफ्तारी पर कांग्रेसी लीडर सुखपाल खैहरा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। खैहरा ने टवीट जारी कर कहा है कि 'अब केजरीवाल, भगवंत मान और उनकी टीम Aam Aadmi Party के मंत्री अरोड़ा की गिरफ्तारी पर इतना हंगामा क्यों मचा रहे हैं? क्या आपने अपने विरोधियों से बदला लेने के लिए पंजाब पुलिस और विजिलेंस का दुरुपयोग नहीं किया?
खैहरा ने कहावत सुनाते हुए कहा कि “जैसा बोओगे, वैसा काटोगे।” Aam Aadmi Party Punjab सरकार ने जमीनी स्तर तक राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की, इसलिए अब आपको भी भाजपा की तरफ से वैसा ही सामना करना पड़ रहा है। खैहरा ने कहा कि वह सैकड़ों करोड़ रुपये के गबन के आरोपों में घिरे दागी मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं।
उन्होंने ने कहा कि संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल से लेकर नीचे तक आप लीडरों में हाहाकार मचा हुआ है। और भारतीय जनता पार्टी पर इल्जाम लगा रही है कि बीजेपी ई.डी. का दुरुपयोग कर सियासी रंजिश निकाल रही है।


