सुखपाल खैहरा ने किसानी मुद्दों को लेकर घेरी केंद्र सरकार

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 02:02 PM (IST)

चंडीगढ़ः ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपील सिंह खैहरा आज किसानी मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते नजर आए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता दौरान सुखपाल खैहारा ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की उन्नति के लिए तत्काल एम.एस.सी. मुहैया करवानी चाहिए और किसानों की भलाई के लिए काम करना चाहिए। 

सुखपाल खैहरा ने कहा कि आज के समय में पंजाब के किसानों की हालत बहुत दयनीय हो गई है। भारत में किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार गिर रही है। पंजाब के सिर पर एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। कर्जे के कारण कई किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सुखपाल खैहरा ने कहा कि पार्टी देश के किसानों को उनका हक दिलवाने, उनकी समस्याओं का समाधान करने और केंद्र सरकार पर किसानों और खेत मजदूरों को प्राथमिकता देने का दबाव बनाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

बता दें कि गत दिन कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सुखपाल खैहरा को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का नियुक्त किया गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक प्रेस बयान के जरिए यह जानकारी दी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila