कितना कमीशन अंडर टेबल दिया... PRTC बसों को लेकर सुखपाल खैहरा ने घेरी मान सरकार
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 05:03 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बसों की खरीद को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। कांग्रेस नेता Sukhpal Singh Khaira ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन मुद्दों पर पहले वह पूर्व सरकार की आलोचना करते थे, अब उनकी ही सरकार उसी रास्ते पर चल रही है। खैहरा ने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस की सरकार पर जयपुर की निजी फर्म से बस बॉडी बनवाने को लेकर सवाल उठाए जाते थे, लेकिन अब आम आदमी पार्टी सरकार ने भी पीआरटीसी बसों की बॉडी राजस्थान से ही तैयार करवाई है। उन्होंने यह भी तंज कसा कि बदलाव के नाम पर बसों को पार्टी के रंग में रंग दिया गया है।
Cm @BhagwantMann often made fun of then @INCPunjab govt for getting bus bodies from a private firm of Jaipur while the @AamAadmiParty govt has also gotten PRTC buses done from Rajasthan !
— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) March 4, 2026
BADLAV has gone one step further by painting these buses into their own AAP colour too !… pic.twitter.com/bhdMejBCw8
कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि आखिर पंजाब के साथ धोखा कौन कर रहा है और इस सौदे में कथित तौर पर कितनी “अंडर द टेबल” कमीशन दी गई है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले ने सियासी बहस को फिर गर्मा दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

