DCP डोगरा और विधायक रमन अरोड़ा विवाद को लेकर सुखपाल खैहरा ने AAP पर उठाए बड़े सवाल

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 10:15 AM (IST)

पंजाब डैस्क : सुखपाल सिंह खैहरा आए दिन आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते रहते हैं। उनके ट्विटर हैंडल पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ कई ट्वीट देखने को मिल जाएंगे। इसी लड़ी में आज सुखपाल सिंह खैहरा ने एक और ट्वीट किया है।

पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह खैहरा ने 'जालंधर केसरी' समाचार पत्र की एक कटिंग अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इस समाचार में आम आदमी पार्टी के एक विधायक की डी.सी.पी. के साथ लड़ाई की खबर लगाई गई है। यह लड़ाई किसी प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुई है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार सुखपाल खैहरा ने समाचार पत्र की कटिंग के साथ लिखा है कि अपने निजी स्वार्थ कारण जालंधर में एक छोटे से प्रॉपर्टी विवाद पर एक डी.सी.पी. के साथ 'आप' विधायक लड़ रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी से सवाल किया कि क्या ऐसे विधायक 'ऑपरेशन-लोटस' के तहत 25 करोड़ देने पर उससे इंकार करेंगे। यह ऑपरेशन सिर्फ अरविंद केजरीवाल की रचना है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal