सुखपाल खैहरा ने Tweet कर निशाने पर लिया CM मान, लिखी ये बात

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 09:52 AM (IST)

चंडीगढ़: भुलत्थ से कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं के मामले पर राज्य की आम आदमी पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं। 

इस संबंधित खैहरा की तरफ से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें उन्होंने लिखा,  भगवंत मान जी, और कितने किसान आत्महत्याएं करेंगे...आपकी सरकार को इन आत्महत्याओं को रोकने के लिए कोई नीति बनानी पड़ेगी। भारतीय किसान यूनियन के रिकार्ड मुताबिक 1-4-2022 तक करीब 55 किसानों की तरफ से खुदकुशी की जा चुकी है।

उन्होंने भगवंत मान को संबोधित करते कहा कि आपके गुरु अरविन्द केजरीवाल जी ने मतदान दौरान वायदा किया था कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर कोई भी किसान खुदकुशी नहीं करेगा। इसलिए आपकी सरकार को किसानों की तरफ ध्यान देना चाहिए।

Content Writer

Vatika