मनी लांड्रिंग मामले में बुरे फंसे सुखपाल खैहरा, इतने दिनों तक रहेंगे हिरासत में
punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 03:56 PM (IST)
चंडीगढ़ : मनी लाड्रिंग मामले में सुखपाल खैहरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। सुखपाल खैहरा को 7 दिनों के पुलिस रिमांड के बाद आज अदालत में पेश किया गया था। सुखपाल खैहरा को अब अदालत ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब इस केस की अगली सुनवाई 2 दिसम्बर को होगी।
पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ई.डी.) की तरफ से गई गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। खैहरा की तरफ से दाखिल की गई पटीशन में उनकी गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताया गया है। खैहरा को ई.डी. ने मनी लांडरिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है, जिसे खैहरा ने राजनीतिक रंजिश का नतीजा बताते हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
आपको बता दें कि सुखपाल खैहरा के पुत्र मेहताब सिंह खैहरा ने कहा था कि चंडीगढ़ पुलिस द्वारा उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। इस कारण वह अनिश्चित काल के लिए भूख-हड़ताल पर बैठ गए थे। सुखपाल सिंह खहरा को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट की तरफ से मनी लांडरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। ई.डी. ने सुखपाल खैहरा की सैक्टर-5 स्थित कोठी में छापेमारी कर सुखपाल खैहरा को गिरफ्तार किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here