बादलों की ‘सामंती‘ राजनीति समाप्त करने के लिए बठिंडा से लड़ रहा हूं चुनाव: खैहरा

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 08:29 PM (IST)

बठिंडाः पंजाब एकता पार्टी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा ने बठिंडा लोकसभा सीट के लिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत एक रोड शो से करते हुए कहा कि हरसिमरत कौर बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने के पीछे उनका उद्देश्य बादल परिवार की ‘सामंती‘ राजनीति समाप्त करना है। छह पार्टियों के पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रत्याशी के रूप में खैहरा बठिंडा से चुनाव लड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि उनका मकसद सामंतवाद व परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ाई छेड़ना है। उन्होंने बादल परिवार पर भाई भतीजावाद व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व वर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह सामंतवादी सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा पंजाब में बारी-बारी शासन करने के लिए एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा, बेरोजगारी, गरीबी व किसानों की पीड़ा प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं। 
 

Mohit