एक सप्ताह के अंदर-अंदर सुखपाल सिंह खैहरा का कांग्रेस में शामिल होना तय!

punjabkesari.in Wednesday, May 26, 2021 - 07:53 PM (IST)

भुलत्थ (भूपेश): भुलत्थ के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के किसी समय भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अनुमान लगाया जा रहा है। यह मामला पंजाब केसरी में पहले भी प्रमुखता के साथ उठाया था, जिसका अब समय दूर नहीं, जब वह कांग्रेस पार्टी में अपनी शामिल हो इसको हकीकत में बदल सकते हैं। क्योंकि खेहरा को कांग्रेस में शामिल करने के लिए हाईकमान अपने सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब मामलों के इंचार्ज हरीश रावत का इंतजार में है।

खेहरा के नजदीकी सूत्रों से पता चला है कि उनको कांग्रेस में शामिल करवाने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरीश रावत ने हरी झंडी दिखा दी है। दूसरी तरफ सूत्रों की तरफ से अपने समर्थकों के साथ की मीटिंगों में भी उनको बड़ी स्वीकृति मिल चुकी है। यह ख़बर हलका भुलत्थ और पंजाब की राजनीति में आग की तरह फैल चुकी है। अब जितनी देर अच्छी तरह हरीश रावत ठीक होकर पार्टी का रेगुलर कामकाज नहीं देखते।

वहीं खैहरा का बीते 7-8 दिनों से दिल्ली में सीनियर कांग्रेसी नेताओं के साथ मीटिंग भी चल रही है। खैहरा का कांग्रेस में शामिल होने के बाद हलका भुलत्थ से वह कांग्रेस के मज़बूत संभावी उम्मीदवार बन जाएंगे। फिलहाल ये अटकले कब तक हकीकत में बदलती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Content Writer

Tania pathak