खैहरा का सीधा वार, 'अगर मुझे आधी रात को गिरफ्तार कर सकते हैं तो लालजीत भुल्लर के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं?'
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 02:26 PM (IST)
जालंधर/कपूरथला : विधानसभा क्षेत्र भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार और पंजाब पुलिस पर राजनीतिक भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुखपाल खैहरा ने एक ट्वीट में सवाल उठाया कि अगर पुलिस उन्हें या बिक्रम सिंह मजीठिया को चोरों की तरह आधी रात को बिना किसी नोटिस के दीवारें फांदकर गिरफ्तार कर सकती है, तो मुख्यमंत्री भगवंत मान और डी.जी.पी. पंजाब को पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार करने से कौन रोक रहा है? उन्होंने दावा किया कि भुल्लर का जुर्म कहीं ज्यादा संगीन है।
If the police can arrest Khaira Mla in the middle of the night without any notice by jumping the walls of my house like thieves or they can arrest @bsmajithia similarly what is stopping @BhagwantMann & @DGPPunjabPolice from arresting Ex Minister Laljit Bhullar bcoz his crime is… pic.twitter.com/L66fK0uVV0
— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) March 22, 2026
इसके साथ ही सुखपाल खैहरा ने पंजाब के लोगों से 'बिकाऊ मीडिया' से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के पक्ष में झूठी कहानी तैयार की जा रही है और सरकार विरोधी हर जानकारी को रोका जा रहा है। खैहरा के मुताबिक, यह सब जनता के खर्चे पर किया जा रहा है ताकि सच को दबाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


