सुल्तानपुर लोधी का नाम ‘सुल्तानपुर लोधी साहिब’ रखा जाए: हरप्रीत सिंह

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2019 - 08:59 AM (IST)

तलवंडी साबो(मुनीश): श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सुल्तानपुर लोधी का नाम अब सुल्तानपुर लोधी साहिब रखने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने 9 नवम्बर को श्री करतारपुर साहिब का रास्ता खोले जाने पर खुशी भी प्रकट की।

हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मना रहे हैं तथा भारत में सुल्तानपुर लोधी गुरु साहिब का बड़ा स्थान है। उन्होंने सरकार से अपील की कि सुल्तानपुर लोधी का नाम सुल्तानपुर लोधी साहिब रखा जाए, ताकि संगत यह नाम सत्कार से ले।

Vatika