Punjab में भीषण गर्मी के बीच जल्द हो सकती हैं छुुट्टियां, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 02:08 PM (IST)

चंडीगढ़: पूरे उत्तर भारत सहित पंजाब में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम थोड़ा ठंडा रह सकता है, लेकिन इसके बाद तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना है और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

बढ़ सकती है गर्मी की छुट्टियों की अवधि 
गर्मी के हालात को देखते हुए कई राज्यों में इस बार समय से पहले स्कूलों में छुट्टियां करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पंजाब में भी स्कूलों की छुट्टियां पहले करने को लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार गर्मी की छुट्टियों की अवधि बढ़ाई जा सकती है, क्योंकि जब बच्चों को स्कूलों से छुट्टी मिलती है, तब गर्मी अपने चरम पर होती है और अभिभावकों को बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बनी रहती है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द स्कूलों में छुट्टियां या समय में बदलाव हो तांकि बच्चे बीमार ना पड़े।

पिछले वर्षों में भी राज्य में ऐसे फैसले लिए जाते रहे हैं कि जब गर्मी ज्यादा बढ़ जाती है, तो मई महीने में ही स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी जाती हैं और बाद में जून में भी इन्हें आगे बढ़ा दिया जाता है। इस बार भी चर्चा है कि यदि मौसम के तेवर ऐसे ही बने रहे, तो मई के अंत तक छुट्टियों का ऐलान किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News