वीडियो शेयर कर भावुक हुई पंजाबी सिंगर सुनंदा, फैंस से की अपील

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 12:44 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का गाना जोगी यू-ट्यूव से हटा दिया गया था जो कि अब वापिस यू-ट्यूव पर अपलोड हो गया है। इसके बाद सुनंदा शर्मा भावुक हो गईं। सिंगर ने वीडियो शेयर कर लोगों को संदेश दिया कि समाज में लड़कियों को मर्जी से काम करने और अपना करियर चुनने के लिए मुश्किल से आजादी मिली है तो जो लड़कियां अपनी मेहनत से अपने दम पर काम कर रही हैं उनके रास्ते में रुकावटें नहीं डालनी चाहिए। 

उन्होंने उनके गाने पर कॉपीराइट भेजने वालों को नसीहत दी और कहा कि मेहनत के दम पर आगे बढ़ने वाली लड़कियों का हौसला तोड़ने की जगह रास्ते खाली किए जाने चाहिए ताकि वह कला का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि जब काम को ऐसे गलत तरीके से टारगेट किया जाता तो आर्टिस्ट के साथ-साथ उसकी टीम और परिवा के सदस्यों का भी हौसला टूट जाता है। सुनंदा ने फैंस से अपील की है कि वह उनका साथ दें और जोगी गाने को खूब प्यार दें।         

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News