सुखबीर ने बेअदबी मामलों में आग पर घी डाला: सुनील जाखड़

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 02:53 PM (IST)

चंडीगढ़ (रविन्द्र): पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान सुनील जाखड़ ने बेअदबी मामलों पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को खरी-खरी सुनार्इ। जाखड़ ने कहा कि बादल ने बेअदबी जैसे गंभीर मुद्दों का मजाक बनाया है।

जाखड़ ने कहा कहा कि उस समय सुखबीर बादल उप मुख् मंत्री होते हुए लॉ एंड आर्डर कायम करन में असफल रहे। सुखबीर ने इस मुद्दे पर आग में घी डालने का काम किया है।

सुखबीर ने ही धरना दे रहे लोगों को पाठ करने के लिए कहा और जब लोग पाठ कर रहे थे तो उन पर गोलियां चलाने के आदेश दे दिए। लोगों पर किए गए अत्याचारों पर सुखबीर बादल पर पर्चा दर्ज होना चाहिए। 

Vatika