पंजाब में लंबे बिजली कटों को लेकर भड़के सुनील जाखड़, एक्स पर Post कर उठाए सवाल
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 02:56 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है और इसी बीच निर्बाध बिजली सप्लाई बनाए रखने के लिए पावरकॉम द्वारा रखरखाव का काम भी किया जा रहा है। इस कारण रोजाना 8 से 10 घंटे तक बिजली कट लग रहे हैं। बिजली कट के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसे लेकर भाजपा के सुनील जाखड़ ने निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि ''अंधेर नगरी, चौपट राजा! अब जब गर्मियों का मौसम आ गया है, तो पंजाब भर में बिजली के बुनियादी ढांचे के रखरखाव के नाम पर बिजली काट दी गई है। क्या यह काम फरवरी या मार्च में नहीं किया जा सकता था? जब बिजली निगम के पास कोई नियमित चेयरमैन भी नहीं है, तो ये फैसले कौन ले रहा है? सौर ऊर्जा उपलब्ध होने के बावजूद—जब दिन के समय बिजली सस्ती होती है—लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। दैनिक जीवन से लेकर व्यवसायों और उद्योगों तक, AAP सरकार के तहत बिजली की इन कटौतियों से हर कोई प्रभावित है। मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं। भगवंत मान जी, क्या यही आपकी पार्टी का शासन मॉडल है?''

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

