सुनील जाखड़ ने ''भाजपा'' पर साधा निशाना, कैप्टन की पार्टी पर भी उठाए सवाल

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 03:16 PM (IST)

चंडीगढ़: चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन और पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस भवन में प्रैस कांफ्रैंस की गई। इस मौके उनके साथ ए.आई.सी.सी. मीडिया इंचार्ज पवन खेड़ा भी मौजूद थे। इस दौरान सुनील जाखड़ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के गठजोड़ वाली पार्टियों में से चाहे किसी भी पार्टी का बटन दबा दो, वोटें भाजपा को ही पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब के साथ सौतेली मां वाला जो व्यवहार किया है, वह किसी से छिपा नहीं है।

सुनील जाखड़ ने कहा कि यदि वोटें भाजपा को ही देनी हैं तो फिर एजैंट क्यों रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को ही वोट डालनी है तो फिर सीधा डालो। उन्होंने कैप्टन अमरिन्दर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बारे बोलते कहा कि उनके उम्मीदवार भी यही बात कह रहे थे कि वह भाजपा के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ेंगे तो फिर वह एक तरफ हो जाएं और भाजपा के चयन निशान पर ही लड़ें। उन्होंने कहा कि इन बातों को पंजाब के लोगों को समझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए 700 से ज्यादा किसानों ने जानें दीं हैं और उनकी शहीदी को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। इस मौके सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते कहा कि आम आदमी पार्टी ने ही इन काले कानूनों का समर्थन किया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News