किसान आंदोलन को लेकर सन्नी देओल की चुप्पी पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर कर रहे है ट्रोल

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 03:14 PM (IST)

गुरदासपुर: खेती कानून को लेकर दिल्ली में किसानों की तरफ से लगातार संघर्ष किया जा रहा है। किसानों के इस संघर्ष को विदेशों में भी समर्थन मिल रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी किसानों का पूरा समर्थन कर रही है लेकिन बॉलीवुड अदाकार और गुरदासपुर से सांसद सन्नी देओल ने किसानी संघर्ष को लेकर चुप्पी साधी हुई है। इसके चलते लोगों की तरफ से उनके ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली जा रही है। 

कोरोना पॉजिटिव ट्वीट पर लोग कर रहे हैं ट्रोल 
बता दें कि सांसद सन्नी देओल ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते फ़िलहाल वह क्वारंटाइन हैं। इसके बाद उनकी तरफ से कोई भी ट्वीट नहीं किया गया। लोग इसी ट्वीट पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सन्नी देओल के अलावा उनके पिता धर्मेंद्र भी लोगों के निशाने पर
किसान आंदोलन के खिलाफ ट्वीट करने पर कंगना रनौत भी पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर लोगों से खरी-खरी सुन रही है।

सन्नी के अलावा उनके पिता धर्मेंद्र को भी लोगों ने अपने निशाने पर लिया है क्योंकि उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। हालांकि उसके बाद धर्मेंद्र ने स्पष्ट किया है कि वह किसानों की मांगों और उनके आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। 

 

Vatika