सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड SSP सुरजीत सिंह की जमानत अर्जी डिसमिस की

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 09:34 AM (IST)

पटियाला  (बलजिन्द्र): माननीय सुप्रीम कोर्ट ने आज रिटायर्ड एस.एस.पी. सुरजीत सिंह ग्रेवाल की जमानत अर्जी डिसमिस कर दी है। अब सुरजीत सिंह ग्रेवाल के पास सिर्फ सरैंडर करने का विकल्प ही बचा है, या तो वह माननीय अदालत में सरैंडर कर सकते हैं या फिर विजीलैंस ब्यूरो के पास। ऐसा न करने की सूरत में विजीलैंस की तरफ से उनको गिरफ्तार किया जाएगा। इसकी पुष्टि एस.एस.पी. विजीलैंस जसप्रीत सिंह सिद्धू ने की। 
ग्रेवाल की जमानत की अर्जी डिसमिस होने साथ उसकी मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। यहां यह वर्णनीय है कि विजीलैंस ब्यूरो पटियाला ने 21 दिसम्बर 2017 को रिटायर्ड एस.एस.पी. सुरजीत सिंह ग्रेवाल के खिलाफ अपनी नौकरी के अंतिम 15 सालों में आय से ज्यादा जायदाद बनाने के आरोप में केस दर्ज किया था। 

Punjab Kesari