सुरजीत सिंह मंड ने बसपा छोड़ थामा इस पार्टी का हाथ

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 02:04 PM (IST)

जालंधर (सोमनाथ): बसपा नेता रिटायर्ड डिवीजनल फॉरैस्ट अफिसर सुरजीत सिंह मंड सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान अन्य शामिल हुए नेता भी उनके साथ थे। उल्लेखनीय है कि सुरजीत सिंह मंड करीब डेढ़ दशक तक बहुजन समाज पार्टी में एक सक्रिय नेता के तौर पर अपनी भूमिका निभाते हुए 2009 में हुआ लोकसभा चुनावों के दौरान जालंधर संसदीय सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। मंड एक लाख से अधिक वोट हासिल करने में कामयाब रहे थे। इससे पहले 2007 में पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान वह बटाला विधानसभा हलके से भी चुनाव लड़ चुके हैं।

मंड के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उनके ‘आप’ की टिकट पर उपचुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसके पीछे पूर्व में उनका जालंधर संसदीय सीट से एक बार चुनाव लड़ना और बड़ा वोट बैंक हासिल करना कारण बताया जा रहा है। अखिल भारतीय पैट्रोल पम्प एंड गैस डीलर एस.सी.,एस.टी., ओ.बी.सी. एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सिंह इस आरक्षित क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित चेहरे के रूप में जाने जाते हैं और करीब डेढ़ दशक से वह लोगों के सम्पर्क में हैं। दलितों की मांगों को लेकर वह कई बार केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोल चुके हैं।

एक बड़े कांग्रेसी नेता के आप में शामिल होने की चर्चाओं पर लगी ब्रेक!

जालंधर लोकसभा सीट को लेकर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से दिवंगत कांग्रेसी सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर के नाम की घोषणा किए जाने के बाद से जालंधर से एक बड़े कांग्रेसी नेता के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं का बाजार गर्म था लेकिन सुरजीत सिंह मंड के आप में शामिल होने के बाद उक्त कांग्रेसी नेता के आप में आने की चर्चाओं पर ब्रेक लगती नजर आ रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila