पंजाब की महिलाओं को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 12:49 PM (IST)

चंडीगढ़: पी. जी. आई. की तरफ से राज्य के कई घरों में किए गए सर्वे के बाद पंजाब की महिलाओं के बारे सनसनीखेज़ खुलासा हुआ है। सर्वे के मुताबिक, राज्य में 31 लाख पुरुष और 1 लाख महिलाएं नशे की आदी हो चुकी हैं। महिलाएं नशे के तौर पर हेरोइन, स्मैक, अफ़ीम, पोस्त और भुक्की का इस्तेमाल करने लगी हैं। 

नशे के जाल में में घरेलू, कामकाजी महिलाएं ही नहीं, बल्कि स्कूल-कालेज में पढ़ने वाली लड़कियां भी फसंती दिखार्इ दे रही हैं। इस घरेलू सर्वे में कहा गया है कि पंजाब में करीब 41 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने ज़िंदगी में कभी ना कभी नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया है। नशे के आदी हो चुके 32 लाख लोगों में से करीब 1 लाख महिलाएं हैं। सर्वे में शराब और तम्बाकू को ग़ैर कानूनी नशा नहीं करार दिया गया है।

Vatika