सुषमा स्वराज लड़कियों का शोषण करने वालों पर कसें नकेल

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 07:33 AM (IST)

जालंधर (बुलंद, सुधीर): पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा के साथ महर्षि दयानंद बाल आश्रम की लड़की कुलदीप कौर ने कनाडा के एक एन.आर.आई. के खिलाफ तीसरी शादी करवा विदेश भागने की शिकायत डी.सी.पी. रजिंद्र सिंह से की है, जिसमें लडकी के सास-ससुर, ननद-ननदोई के खिलाफ तंग परेशान, अश्लील हरकतें, अश्लील शब्दावली व मारपीट करने की शिकायत की है। जांच के लिए डी.सी.पी. ने एस.एच.ओ.-6 को कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।

पीड़िता कुलदीप कौर ने बताया कि उससे उसके पति की तीसरी शादी थी, जिसका उसको बाद में पता चला। शादी के दो महीने बाद उसका पति विदेश चला गया। पीड़ित ने डी.सी.पी. को बताया कि उसकी शादी 10 नवम्बर 2016 को हुई थी, जिसके 2 महीने बाद उसके पति के विदेश जाने के बाद उसको सास- ससुर ने तंग परेशान करना शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी  उसने अपनी ननद -ननदोई को दी तो उन्होंने जालंधर उसके घर आकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें की व गलत शब्दावली का प्रयोग किया।

पीड़िता ने बताया कि उसके सास-ससुर ने अपनी बेटी के साथ मिलकर उसको कमरे से बाहर निकाल लॉबी में रहने को मजबूर कर दिया और उसके कमरे में कैमरा लगवाकर उसके निजी पलों की रिकाॄडग कर देखते हैं। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई की वह बचपन से अनाथ आश्रम में है और परिवार का कोई व्यक्ति न होने की वजह से इस तरह के एन.आर.आई. गरीब- मजबूर लड़कियों की इज़्जत को तार-तार करते  हैं। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा कि पंजाब की लड़कियों के साथ अन्याय करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं  जाना चाहिए।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भारत की लड़कियों का शोषण करने वालों पर नकेल कसें।

Anjna