शक ने उजाड़ा परिवार, पत्नी का कत्ल करने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 04:01 PM (IST)

तपा मंडी (शाम,गर्ग): गांव रुड़ेके कलां में पत्नी का कत्ल करके पति की तरफ से खुद आत्महत्या किए जाने की ख़बर मिली है। इस सम्बन्धित डी.एस.पी तपा गुरविन्दर सिंह संधू ने बताया कि भोली देवी पत्नी सुखविन्दर सिंह पुत्र सिंगारा सिंह निवासी रूड़ेके कलां का 16 वर्ष पहले विवाह हुआ था जिसके 2 लड़के 14 और 12 वर्ष के हैं। रात समय सुखविन्दर सिंह अपने दोनों बच्चों को एक कमरे में बेहोशी की दवा देकर सुला दिए। इसके बाद सुखविन्दर सिंह ने अपनी पत्नी गला घोटकर कत्ल कर दिया और फिर खुद भी घर में खड़े मोटरसाइकिल पर चढ़कर पंखे के साथ रस्सा बांधकर खुदकुशी कर ली। 

जब सुबह समय इस घटना का पता लगा तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पति-पत्नी का शव कब्जे में ले लिया। इस बारे भोली देवी के मायके परिवार को जानकारी दी गई और मेवा सिंह पुत्र नूरा सिंह निवासी मंडी कलां के बयानों पर 174 की कार्यवाही करते पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डी.एस.पी तपा गुकविन्दर सिंह ने बताया कि सुखविन्दर सिंह अपनी पत्नी पर शक करता था जिसकी पुलिस गहराई के साथ जांच-पड़ताल कर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila