SMO पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रची थी साजिश

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 05:06 PM (IST)

समराला : समराला में एस.एम.ओ. डॉक्टर तारिकजोत सिंह पर हमला करने वालों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में सिविल अस्पताल का सफाई सेवक ही मास्टरमाइंड निकला। इस संबंध में एक महंत को भी गिरफ्तार किया गया। एस.एस.पी. अमनीत कोंडल ने खन्ना में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुए बताया कि 25-02-2024 को तारिकजोत सिंह निवासी गोबिंद नगर, समराला ने पुलिस को सूचना दी कि वह सिविल अस्पताल समराला में बतौर एस.एम.ओ. ड्यूटी करता है और समराला में अपनी रिहायश पर अकेला रहता है।    

गत 24-02-2024 को करीब 11 बजे वह सिविल अस्पताल समराला से अपनी कार में सवार होकर घर जा रहा था कि एक वर्ना कार में सवार 3-4 युवकों ने उसकी कार को घेर लिया। कार सवार व्यक्ति अपनी कार से नीचे उतर आए, जिन्होंने हाथों में कुछ पकड़ा हुआ था जो उसे धमकियां देने लगे। वह डरते हुए अपनी कार भगा कर ले गया।  

तारिकजोत सिंह द्वारा दी गई सूचना पर अज्ञाद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की गई। उक्त अज्ञात व्यक्तियों को ट्रेस करने के लिए अलग-अलग पुलिस पार्टी की टीमें बना कर जांच अमल में लाते हुए रेनू महंत चेला भोली महंत निवासी बहलोलपुर, जिला लुधियाना, मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी पुत्र हरबंस सिंह निवासी बहलोलपुर, जिला लुधियाना और संजीव कुमार उर्फ लक्की पुत्र राजिंदर कुमार निवासी नजदीक वेरका डेयरी, जिला रोपड़ को गिरफ्तार किया गया।  

उक्त व्यक्तियों से पूछताछ से यह बात सामने आई कि रेनू महंत उक्त का गांव बहलोपुर में डेरा है, जहां मनप्रीत सिंह उक्त सिविल अस्पताल समराला में सफाई कर्मचारी का काम करता है। उन्हें पता था कि एस.एम.ओ. तारिकजोत सिंह देर रात अपने घर जाता है, जिसके चलते लूट के इरादे से उस पर हमला किया गया। उनका आपराधिक रिकॉर्ड है। मनप्रीत के अलावा बाकी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash