पंजाब में करप्शन पर स्वाति मालीवाल का हमला, बोलीं- CM ऑफिस बन चुका भ्रष्टाचार का अड्डा!

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 11:43 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब में इन दिनों चल रहे करप्शन के बड़े मामले पर स्वाति मालीवाल ने भी तीखा हमला बोला है। स्वाति मालीवाल ने टवीट जारी कर कहा है कि  वह पिछले बहुत समय से पंजाब में चल रहे Mega Transfer-Posting Scam, Real Estate Scam और Sand Mining Scam पर लगातार आवाज़ उठा रही थी। आज ED की जाँच में जो तथ्य सामने आए हैं उससे ये साफ़ नज़र आ रहा है कि पंजाब CM का दफ़्तर भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। 

मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि पंजाब के मुख्यमंत्री का घर और उनका कार्यालय पंजाब में भ्रष्टाचार का केंद्र बन गए हैं। उन्होंने कहा है कि CM के सबसे करीबी, परिवार तक के लोग सरेआम संगीन केस ख़त्म करवाने, ट्रांसफ़र-पोस्टिंग करवाने जैसे कामों के लिए करोड़ों रुपये ले रहे हैं।

और ED जब रेड करने पहुँची तो रेड से डरकर पैसों के बैग बिल्डिंग से नीचे फेंके जा रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कुछ हारे हुए MLAs पंजाब में अपनी अलग दुकान चला रहे हैं। पंजाब में जिस हिसाब का भ्रष्टाचार इस समय चल रहा है, वो सामने आते ही So-Called कट्टर ईमानदार किसी को चेहरा नहीं दिखा पाएँगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News