दर्दनाक सड़क हादसा: स्विफ्ट डिजायर पलटकर दूसरी गाड़ी से टकराई, 1 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 05:19 PM (IST)

बठिंडा (विजय वर्मा): गत रात बीबी वाला रोड पर डॉक्टर बड़ियाल अस्पताल से फौजी चौंक की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार की ट्रैफिक लाइट टी-पॉइंट पर एक सफारी कार से टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार पलटियां खा गई तथा सड़क किनारे पार्क की हुई एक अन्य एक्सयूवी-700 गाड़ी से टकरा कर उलटी हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर सुमित माहेश्वरी, आकाश गर्ग एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से कार को सीधा कर सभी घायलों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को संस्था की एंबुलेंस टीमों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां एक घायल को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों की पहचान कुंवर संग्राम सिंह (22 वर्ष) पुत्र इकबाल सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब, गगनदीप सिंह (21 वर्ष) पुत्र तजिंदर सिंह निवासी गुरदासपुर, हरकरम सिंह (21 वर्ष) निवासी फतेहगढ़ साहिब तथा मृतक की पहचान अनमोल के तौर पर हुई। सभी बठिंडा के रामपुराफूल वेटरनरी कॉलेज के विद्यार्थी थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News