फतेहगढ़ में Swine Flu से 5 की मौतें, जानिए क्या हैं बीमारी के लक्षण

punjabkesari.in Saturday, Feb 02, 2019 - 02:40 PM (IST)

पटियालाः नामुराद बीमारी स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। इस कारण अब तक फतेहगढ़ साहिब में 3  महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि 6 मरीज उपचाराधीन हैं। फतेहगढ़ साहिब के सिविल सर्जन ने बताया कि इस बार स्वाइन फ्लू वायरस काफी खतरनाक है। इससे बचने के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। सिविल सर्जन एन. के. अग्रवाल ने स्वाइन फ्लू वाले मरीज को  सावधानी बरतनी  की सलाह दी है। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत माहिर डाक्टर के पास जाना चाहिए।

 
स्वाइन फ्लू के लक्षण

*स्वाइन फ्लू में रोगी को सर्दी-जुकाम रहता है। 
*नाक लगातार बहती रहती है।
*शरीर की मांसपेशियों में दर्द और अकड़न रहती है।
*तेज सिर दर्द और लगातार खांसी आती है। 
*इलाज के बावजूद बुखार ठीक नहीं होता। 
*गले में खराश रहती है।
*बहुत ज्यादा थकान रहती है।

 

swetha