फिर सुर्खियों में SYL का मुद्दा, केंद्रीय मंत्री ने बुलाई पंजाब-हरियाणा के CM की बैठक

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 12:19 PM (IST)

चंडीगढ़ः सतलुज-यमुना लिंक (एस.वाई.एल) का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के सी.एम. मनोहर लाल खट्टड़ की बेठक जनवरी में बुला ली है। बताया जा रहा है कि यह बैठक 4 जनवरी को बुलाई गई है।

इससे पहले दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को मिल चुके है पर दोनों ही किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे।  अब यह कोशिश केंद्रीय मंत्री द्वारा की जाएगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को हरियाणा रिहायश में मिले थे। यहां पंजाब के सी.एम. ने साफ किया था कि राज्य के पास किसी भी दूसरे राज्य को देने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं है। 

Content Writer

Vatika