मंचूरियन में सिरिंज का ढक्कन मिलने के बाद विभाग का सख्त Action, लैब में भेजे सैंपल

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 04:46 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): मंचूरियन में सिरिंज का ढक्कन मिलने के बाद विभाग सख्त नजर आ रहा है। कमिश्नर फूड, डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर और सिविल सर्जन गुरदासपुर के निर्देशों पर हेल्थ डिपार्टमेंट की फूड सेफ्टी टीम ने एक शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दीनानगर में एक फास्ट फूड की दुकान से 2 सैंपल लिए। उक्त दुकान की चेकिंग असिस्टेंट कमिश्नर फूड डॉ. जी.एस. पन्नू के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर रेखा शर्मा ने की।

इस बारे में जानकारी देते हुए असिस्टेंट कमिश्नर फूड डॉ. जी.एस. पन्नू ने बताया कि डिपार्टमेंट को शिकायत मिली थी कि फास्ट फूड में सिरिंज की सुई का ढक्कन परोसा जा रहा है। शिकायत के आधार पर हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और तैयार किए जा रहे फास्ट फूड के 2 सैंपल लिए। टीम ने मौके पर ही सामान तैयार करने के तरीके, इस्तेमाल की जा रही सामग्री और अन्य जरूरी पहलुओं की जांच की। चेकिंग के दौरान गंदगी पाए जाने पर मौके पर ही अनहाइजीनिक चालान काटा गया, जिसका केस माननीय कोर्ट में किया जाएगा। लिए गए सैंपल टेस्टिंग के लिए लैब में भेज दिए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News