रिश्वत लेते दो पुलिस कर्मचारी काबू

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 06:19 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बठिंडा के थाना फूल में तैनात हवलदार अमृतपाल और होमगार्ड सुखवीर सिंह को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने यहां बताया कि दोनों पुलिस कर्मचारियों को शिकायतकत्र्ता जगसीर सिंह की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकत्र्ता ने आरोप लगाया कि उसके तत्काल पासपोर्ट की जांच रिपोर्ट तैयार करने के बदले दोनों पुलिसकर्मियों ने 12 हजार रुपए की मांग की थी। प्रवक्ता के अनुसार आरोपियों में हवलदार बलदेव सिंह को भी नामजद किया गया है। इन तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ  भ्रष्टाचार निरोधक कानून की विभिन्न धाराओं के तहत थाना बठिंडा में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। 
 

Vaneet