अवैध संबंध के शक के चलते तांत्रिक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 03:35 PM (IST)

जगराओं (भंडारी): एस.एस.पी. चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस ने लगभग दो महीने हुए एक तांत्रिक के कत्ल की गुत्थी सुलझा कर एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पुलिस रिमांड लेकर बारीकी से जांच की जा रही है।

एस.एस.पी ने बताया कि 11 फरवरी को सुभाष गेट जगराओं से ग्रेवाल कालोनी तक जाते गंदे नाले में नगर कौंसिल के सफाई सेवकों को नाले में फैंकी एक बंद बोरी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इस संबंध में थाना सिटी में कत्ल के आरोप में केस दर्ज किया गया था। बाद में मृतक की पहचान गालिब हुसैन पुत्र इब्राहिम वासी विगेशवरी (बिहार) हाल वासी नलकियां चौक जगराओं के रूप में हुई थी। कत्ल की जांच डी.एस.पी. जतिन्द्रजीत सिंह तथा थाना सिटी जगराओं के एस.एच.ओ. गगनदीप वासी शहीन बाग दिल्ली को 4 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ में माना कि उसने अपनी जान-पहचान की महिला फातिमा का उपचार करवाने हेतु मृतक गालिब हुसैन तात्रिंक के पास लाया था।

उपचार के दौरान उसे शक हो गया कि फातिमा से तांत्रिक ने अवैध संबंध बना लिए। उसने फातिमा को दिल्ली भेज दिया। बाद में उसकी तांत्रिक से लड़ाई हो गई तो उसने रात को सो रहे तात्रिंक के सिर में ईंट मार उसका कत्ल कर दिया और वापिस दिल्ली चला गया। एस.एच.ओ. ने बताया कि रिमांड लेकर कुछ सामान बरामद कर लिया। फातिमा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही आरोपी का और रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News