Tarantaran : जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला, चली गोलियां, 1 घायल

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 09:50 PM (IST)

तरनतारन (रमन): जिले के गांव धगाना में जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई। फायर लगने के कारण 1 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। 1 महिला को भी चोट पहुंची। थाना सदर पट्टी की पुलिस ने विभिन्न धाराओं को लेकर 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी मौके से फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।


जानकारी देते हुए शहबाज सिंह पुत्र हरमित्र सिंह निवासी धगाना ने बताया कि उसके पिता व इनके भाइयों के बीच जमीन को लेकर बटवारा हुआ था, परंतु उसका चाचा 2 मरला जमीन देने के लिए तैयार नहीं था। जबकि यह जमीन उसके पिता हरमित्र सिंह की थी। शाम के समय वह अपनी बहन के साथ बातचीत कर रहा था। तब हजारा सिंह पुत्र हरजीत सिंह, सिमरजीत सिंह, बलजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी घर्याला, ज्ञान सिंह निवासी धारीवाल, निशान सिंह पुत्र जैमल सिंह निवासी धारीवाल, हरजिंदर कौर पत्नी हजारा सिंह निवासी घर्याला, निंदर कौर पत्नी निर्मल सिंह निवासी घर्याला व 3 अज्ञात व्यक्तियों ने जानलेवा हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। इनके द्वारा जान से मारने की नीयत को लेकर फायरिंग की गई। 1 फायर लगने के कारण वह घायल हो गया। चेहरे पर पत्थर लगने के कारण उसकी बहन भी घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होते नजर आए। परिजनों ने इलाज के लिए उसको व बहन दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News