पंजाब के हर बूथ तक भाजपा को ले जाना ही लक्ष्य: श्वेत मालिक

punjabkesari.in Tuesday, May 29, 2018 - 11:01 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा की चंडीगढ़ में 2 दिन के दौरान कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा की 5 बैठकों में संगठन के विस्तार के लिए गहन ङ्क्षचतन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मालिक ने संगठन के विस्तार के लिए विजन कार्यकत्र्ताओं के साथ सांझा किया तथा उनके सुझाव भी लिए। श्वेत मालिक ने कहा कि भाजपा देश में 11 करोड़ सदस्यों, 271 लोकसभा सांसद, 67 राज्यसभा सांसद, 1518 विधायकों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। केंद्र के साथ 20 राज्यों में भाजपा एवं गठबंधन की सरकार है। इसका अर्थ है कि देश की 70 प्रतिशत जनसंख्या भाजपा की राज्य सरकारों के अंतर्गत है। ऐसे में पंजाब भाजपा का भी दायित्व बनता है कि भाजपा का विस्तार हर बूथ तक हो। 


उन्होंने कहा कि भाजपा को पंजाब के अंतिम छोर तथा अंतिम व्यक्ति तक लेकर जाना है। कार्यकत्र्ताओं को आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के रूप में एक सशक्त विचार तथा नरेंद्र मोदी के रूप में विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता है इसलिए अब बिना थके पार्टी का झंडा हर बूथ तक लगाना ही है।


श्वेत मालिक ने मालवा क्षेत्र के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को विशेष रूप से मालवा में पार्टी के विस्तार की योजना को अमलीजामा पहनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भले ही पार्टी यहां बहुत कम सीटों पर लड़ती होगी परंतु यहां पर पार्टी के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवा तथा महिला मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं को भी आह्वान किया कि पार्टी को देश में सबसे ज्यादा जन समर्थन युवा तथा महिला वर्ग से ही मिल रहा है। मोदी सरकार की मुद्रा योजना, स्किल इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी कई योजनाएं युवाओं के लिए चलाई जा रही हैं जिससे करोड़ों को रोजगार मिला है। इसी तरह उज्ज्वला, प्रधानमंत्री बीमा, सुकन्या, आयुष्मान भारत जैसी कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की ङ्क्षचता की जा रही है। 


उन्होंने मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं को आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा कैम्प लगाकर योजनाओं का लाभ युवा और महिला वर्ग तक पहुंचाएं। उन्होंने अपनी टीम पर विश्वास जताते हुए कहा कि जिस प्रकार से सभी 23 पदाधिकारी पूरा समय बैठक में रहे हैं उससे स्पष्ट है कि उनकी टीम इस लक्ष्य को जरूर हासिल करेगी। बैठक में पंजाब भाजपा के प्रभारी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने भी पंजाब में भाजपा के विस्तार पर जोर दिया। 

Punjab Kesari