मोदी ने मन की बात में दिया जल संकट का हल: तरूण चुघ

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2019 - 06:24 PM (IST)

अमृतसर (जिया): पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रसारित हो रहे दुसरी पारी के पहले मन की बात कार्यक्रम को बुथ, मण्डल व जिला स्तर पर जनता के साथ बैठ कर सुनने के आहवान के अन्तर्गत स्थानीय लाहौरी गेट स्थित केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरूण चुघ के साथ प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन को सुना। चुघ ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 40 मिनट के सम्बोधन में 2019 के लोकसभा चुनाव, स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण जैसे विषयों पर मन की बात के सम्बोधन में व्यक्त किए।

चुघ ने कहा की प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी देते हुये कहा की पुरे विश्व में पानी की समस्या मुह फैला रही है। भारत में भी इसका व्यापक प्रभाव पड रहा है। नई सरकार ने देश के इतिहास में पहली बार जल संरक्षण मंत्रालय का गठन करके पानी की समस्या पर काम करना शुरू कर दिया है। चुघ ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा जल संकट का हल जनशक्ति से जल भागीदारी को बढावा देकर किया जा सकता है। उन्होनें जल संरक्षण को जलमन्दिर बताते हुये बताया की उन्होनें पुरे देश की हर पंचायत से जुडे करोडो लोगो को इस आन्दोलन से जुडने की आपील की।

चुघ ने कहा की प्रधानमंत्री जी ने 25 जून का स्मरण करते हुये कहा की देश में आपात काल लगा कर कांग्रेस पार्टी ने लोकतन्त्र की सरेआम हत्या करके लोगो की जेलों में बन्द कर दिया था। प्रधानममंत्री मोदी जी ने स्वच्छता अभियान की तरह ही पर्यावरण बचाने के लिये सामाजिक जागरूकता लाने पर बल दिया। 21 जून को पुरे विश्व में योग दिवस पर जाति, पन्थ, धर्म से उपर उठ कर हर वर्ग के लोगों की बढती रूचि की सराहना करते हुये कहा की जल संरक्षण को भी जन आन्दोलन बना कर काम करने की आवश्क्ता है।

Mohit