कांग्रेस अमृतसर से अपनी हार को देखते हुए मनमोहन सिंह का नाम चलाने को मजबूर : चुघ

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 10:09 AM (IST)

अमृतसर(कमल): पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर सूपड़ा साफ होने की सम्भावनाओं से बौखलाई कांग्रेस हाईकमान अब अपनी खिसकती सियासी जमीन को बचाने के लिए अपने तरकश के सारे तीर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान के यार नवजोत सिंह सिद्धू केजरिए पंजाब में अपना अस्तित्व बचाने की कवायद में जुट गई है।

उपरोक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने केन्द्रीय विधानसभा के कार्यकत्र्ताओं की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अमृतसर से अपनी हार को देखते हुए मनमोहन सिंह का नाम चलाने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद गुरजीत सिंह औजला का पत्ता साफ करने में जुटे विभिन्न कांग्रेसी नेता अपने ही सांसद की कमजोर कार्यशैली से घबराए हुए हैं। 

इस अवसर पर मंडल प्रधान हीरा लाल दिगपाल, सतीश अग्रवाल, तरविन्द्र बिल्ला, प्रमोद गुप्ता, संजीव अरोडा, सुनील सेहगल, नरिन्द्र गोल्डी, कृष्ण गोपाल बिल्ला, संजय खन्ना, अशोक मनचंदा, हीरा लाल, जगतार सिंह आदि उपस्थित थे।  

Vatika