गैंगस्टर के पुलिस की गिरफ्त से भाग जाने पर तरुण चुघ ने घेरी पंजाब सरकार, CM भगवंत मान से किए सवाल

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 04:03 PM (IST)

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर दीपक टीनू का सी.आई.ए. स्टाफ को चकमा देकर भाग जाना पंजाब सरकार की नाकामी दिखाती है। भारतीय जनता पार्टी के तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी की सरकार, पंजाब पुलिस और सी.आई.ए. स्टाफ को घेरते कई सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी का भागना, पंजाब के लॉ एंड आर्डर की तस्वीर दिखाता है। इतने हाई प्रोफाइल केस में आरोपी का भाग जाना पंजाब की सरकार पर एक करारा तमाचा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इतनी नाकाम हो चुकी है कि पकड़े हुए आरोपी तक को संभाल कर नहीं रख पाई। उन्होंने सी.एम. भगवंत मान से सवाल पूछते कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि आखिर आरोपी कैसे भागा। आखिर रात के 3 बजे कौन सा ऐसा जरुरी काम पड़ गया था कि पुलिस उसे हथकड़ी लगाए बिना साथ ले गई। यह अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला हत्याकांड ने पूरे पंजाब सहित देश को हिलाकर रख दिया और उसके गुनाहगारों को पकड़ रही पुलिस तारीफें बटोर रही थी लेकिन अब उनकी गिरफ्त से एक आरोपी का भाग जाना पंजाब के कानून व्यवस्था के मुंह पर तमाचा है। उन हालातों में यह नाकामी सरकार के ऊपर बड़े सवाल खड़े करती है। आखिर किसे बचाया जा रहा है, कौन है जो हत्याकांड की तह तक नहीं पहुंचने दे रहा। 

उन्होंने सी.एम. भगवंत मान पर निशाना साधते कहा कि पंजाब में हाहाकार मची हुई है वह गुजरात में जाकर गरबा कर रहे हैं। उनके पीछे से इतनी बड़ी घटना पंजाब में घट गई। पंजाब पुलिस के हाथों से इतना बड़ा गैंगस्टर भाग गया। उस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। उसकी अदालत में पेशी होनी थी और उसके बाद उसे सजा सुनाई जाती जो लोगों में एक मैसेज पहुंचाती कि पंजाब मे आज भी कानून व्यवस्था बरकरार है। उन्होंने अवैध माइनिंग के बारे में बोलते कहा कि आखिर क्यों इस बात की जड़ तक नहीं पहुंचा जा रहा। हाईकोर्ट से डांट पड़ने के बाद भी भगवंत मान की सरकार कोई भी काम नहीं कर पाए। बी.एस.एफ., आर्मी कंप्लेंट कर रही है रेत का अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने सी.एम. भगवंत मान से सवाल किया कि जनता जानना चाहती है कि आखिर माइनिंग माफिया का सरदार कौन है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal