गैंगस्टरों को संरक्षण देने के बाद अब श्री अकाल तख्त साहिब का अपमान कर रही केजरीवाल–भगवंत मान की जोड़ी : तरुण चुघ

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 06:49 PM (IST)

अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा भगवंत मान–अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में किया गया धरना एक “हताश राजनीतिक नाटक” है, जिसे ऐसे समय में आयोजित किया गया है जब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब ने भगवंत मान को “कौम द्रोही” घोषित किया है।

PunjabKesari

चुघ ने कहा कि पूरा मामला श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार जी और भगवंत मान के बीच का है। उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या मेरे निवास के बाहर आक्रामक राजनीतिक प्रदर्शन करने से वे आरोप समाप्त हो जाएंगे जो अकाल तख्त के जत्थेदार साहिब ने भगवंत मान पर लगाए हैं?” उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करने और पंजाब के सामने खड़ी चुनौतियों का सामना करने के बजाय सत्तारूढ़ पार्टी राजनीतिक नाटकबाजी में लगी हुई है।

PunjabKesari

चुघ ने कहा, “पंजाब के लोग जवाबदेही मांग रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी विफलताओं और विवादों से ध्यान भटकाने के लिए धरने और प्रदर्शन कर रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा पंजाब विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गैंगस्टरों और माफिया तंत्र के प्रभाव में है। पंजाब की जनता उन सभी रैकेटों और राजनीतिक खेलों से मुक्ति चाहती है, जिन्हें केजरीवाल और भगवंत मान राज्य में चला रहे हैं। भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए चुघ ने आरोप लगाया कि पंजाब का हर वर्ग- किसान, व्यापारी, कर्मचारी, युवा, महिलाएं और उद्योगपति सरकार के कामकाज से निराश है।

तरुण चुघ ने आगे कहा कि पंजाब आज भी नशे, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और आर्थिक संकट जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, जबकि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। ''पंजाब के सामने मुद्दा मेरे निवास के बाहर प्रदर्शन नहीं है। असली सवाल यह है कि क्या भगवंत मान जनता के सवालों का जवाब देने और सार्वजनिक पद की गरिमा बनाए रखने के लिए तैयार हैं?”

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News